- Hindi News
- सादुलशहर में नशा मुक्ति शिविर का समापन आज
सादुलशहर में नशा मुक्ति शिविर का समापन आज
सादुलशहर| सरकारीअस्पताल की धर्मशाला में राजस्थान सरकार के नया सवेरा कार्यक्रम के तहत डोडा पोस्त का नशा छुड़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे आठ दिवसीय नशा मुक्ति शिविर का समापन गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे होगा। अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल करेंगे। मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक मीणा होंगे। ब्लाक सीएमओ डॉ. अजय सिंगला के अनुसार, शिविर में नशे के आदी २६लोगोंका नि:शुल्क उपचार किया गया है।