- Hindi News
- टैक्सी मालिकों एवं ड्राइवरों का होगा भौतिक सत्यापन
टैक्सी मालिकों एवं ड्राइवरों का होगा भौतिक सत्यापन
श्रीगंगानगर. सादुलशहरक्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु टैक्सी मालिकों एवं ड्राइवरों का सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस थाना के आसूचना अधिकारी प्रहलाद सिंह ने रविवार को बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हरीप्रसाद शर्मा के निर्देश पर पुलिस द्वारा टैक्सी स्टैंड से संचालित होने वाले सभी वाहनों के प्रकार, टैक्सी नंबर, वाहन मालिक एवं ड्राइवर के नाम, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर अंकित किए जा रहे हैं।