सरकारी क्वार्टर में मृत मिला जलकर्मी
श्रीगंगानगर| जलदायविभाग का कर्मचारी दलीप पूनिया (52) रविवार सुबह सादुलशहर के गांव प्रतापपुरा में अपने सरकारी क्वार्टर में मृत मिला। मृतक मूल रूप से चक तीन छोटी सद्भावनानगर श्रीगंगानगर का निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सादुलशहर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक जल कर्मी दलीप के रिश्तेदार रामेश्वरलाल ने सादुलशहर थाना में मर्ग दर्ज करवाई है। मृतक दलीप सरकारी क्वार्टर में अकेला रहता था और शराब पीने का आदी था। शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।