पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी शिक्षकों को अपनी काबिलियत पर है संदेह

सरकारी शिक्षकों को अपनी काबिलियत पर है संदेह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सरकारीशिक्षक बनने के लिए तीन परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी पड़ती हैं, इसके बाद सरकार विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी हमें देती है। मगर हमारे अपने बच्चे ही निजी स्कूलों में पढ़ते हैं, इसका मतलब यह है कि हमें अपनी काबिलियत पर संदेह है। यह बात कार्यकारी डीईओ माध्यमिक मनोहर लाल चावला ने रविवार को स्काउट गाइड हॉल में आयोजित पंचायती राज कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत करके की गई। मुख्य अतिथि के रूप में सादुलशहर के विधायक गुरजंट सिंह बराड़, सभापति अजय चांडक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ नवनीत कुमार, डीईओ मनोहर लाल चावला और डीईओ प्रारंभिक बंसी लाल राेत मौजूद थे। जिला कार्यकारिणी और उप शाखा की कार्यकारिणी को संगठन की मजबूती और अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह कराने की शपथ दिलाई गई। विधायक गुरजंट सिंह बराड़ ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाने की रीति निभाई, इसके बाद उपशाखा गंगानगर की नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को सभापति अजय चांडक ने शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें विद्यालय की नन्ही मुन्नी बच्चियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोहा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह मांगट, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. स्काउट गाइड हॉल में शपथ लेते पंचायती राज कर्मचारी संघ के सदस्य