सादुलशहर में छह फर्मों पर अायकर सर्वे
इनकम टैैक्स रिपोर्टर| श्रीगंगानगर
जिलामुख्यालयकेसरीसिंहपुर में चार समूह की छह फर्मों की ओर से 5.45 करोड़ अघोषित आय समर्पित करने के दो दिन बाद ही आयकर विभाग के श्रीगंगानगर जोन ने गुरुवार को सादुलशहर में आयकर सर्वे प्रारंभ किया गया है। विभाग की ओर से सादुलशहर में छह फर्मों पर कार्रवाई के लिए सुबह ही टीमों का गठन किया गया। अधिकारियों को दोपहर में सभी फर्मों पर एक साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सादुलशहर में आयकर सर्वे की कार्रवाई का दोपहर बाद जब व्यापारियों को पता चला तो वे एक-दूसरे से फोन पर कार्रवाई के बारे में जानकारी लेते रहे।
संयुक्त आयकर अधिकारी एनआर कपूर ने बताया कि सादुलशहर में छह फर्मों पर सर्वे प्रारंभ किया गया है। इनमें दो ज्वैलर्स, 3 आढ़त एक स्पेयर पार्ट्स की फर्म है। जांच में पाया गया कि इन सभी फर्मों का कारोबार काफी अच्छा हो रहा है। आय भी काफी अच्छी है, लेकिन फर्मों की ओर से आय से काफी कम कर दिया जा रहा है। इन फर्मों ने अपने कारोबार के अलावा प्रोपर्टी पर भी निवेश कर रखा है। इस पर इन फर्मों पर कार्रवाई की गई।
जब्त किए कागजात
विभाग के अधिकारियों ने फर्मों पर पहुंचने के साथ कंप्यूटर सहित आवश्यक दस्तावेज जिनमें खरीद-बिक्री का रिकाॅर्ड भी शामिल है, अपने कब्जे में कर लिया। अधिकारी पता लगाने में लगे हैं कि फर्मों ने कितनी आयकर चोरी की है। विभाग को इन फर्मों से अच्छी आयकर प्राप्त होने की उम्मीद है।