पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोधन ले जा रहे ट्रक ड्राइवर से मारपीट

गोधन ले जा रहे ट्रक ड्राइवर से मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर. गोधनले जा रहे एक ट्रक को गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुबह अबोहर रोड पर रुकवाया और गोशाला के सामने ले आए। यहां ट्रक में मौजूद 13 गोधों को खुले में छोड़ दिया और ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई की। पत्थर एवं डंडे आदि मारकर ट्रक के शीशे तोड़ दिए। उग्र कार्यकर्ता गऊ हमारी माता है, गो हत्या बंद करो के नारे लगाते हुए ट्रक को आग लगाने के लिए भगाकर एसडीएस नहर की ओर ले गए, जहां ट्रक के तेल की टंकी ईंटों से तोड़नी शुरू कर दी। इसी क्षण पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को आग लगने से बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत करवाया। तत्पश्चात पुलिस ट्रक को थाने ले आए। गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोधन को अवैध रूप से ले जाने वाले ट्रक चालक एवं अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

^गुंडागर्दीकिसी की भी सहन नहीं की जाएगी। ट्रक में गोधन ले जाने की सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी। बिना सूचना ट्रक को रोककर तोडफ़ोड़ कर मारपीट करना गैर कानूनी है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहरसिंह पूनिया, सीआईपुलिस थाना सादुलशहर।