कांग्रेस की परमेश्वरी प्रधान
एससी पद के आरक्षित प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से हाकमाबाद जोन से विजयी डायरेक्टर परमेश्वरी देवी एवं भाजपा की ओर से पन्नीवाली जोन से विजयी डायरेक्टर कुंभाराम कांवलिया को चुनाव मैदान में उतारा गया। मतदान के पश्चात परिणाम घोषित किया गया। इसमें परमेश्वरी देवी को 11 एवं कुंभाराम कांवलिया को 8 मत मिले। तीन मतों से विजयी घोषित की गई कांग्रेस प्रत्याशी परमेश्वरी देवी नायक को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अशोक मीणा ने प्रधान पद की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित प्रधान परमेश्वरी देवी जैसे ही मतगणना स्थल से बाहर आई तो नेताओं ने स्वागत किया।