सादुलशहर. नवरात्रा स्थापना के साथ ही इलाके से भारी संख्या में श्रद्धालु बालाजी सालासर धाम जाने शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता एवं मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जय बालाजी जलपान सेवा समिति का जत्था खाद्य सामग्री से भरे वाहनों के साथ रवाना हुआ। श्री सत्यनारायण मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने गुरुवार को सुबह पूजा-अर्चना करवाकर एवं ध्वज बालाजी की तस्वीर देकर जत्थे को रवाना किया।
समिति अध्यक्ष सोहन सिहाग के अनुसार भंडारा 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक नियमित रूप से नौरंगदेसर के समीप लगाया जाएगा। पूजा में यजमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल सेतिया, मंडी समिति के डायरेक्टर सुदेश गर्ग, खाद-पेस्टिसाइड्स यूनियन के नवीन गोयल आदि शामिल हुए।
(सादुलशहर. बालाजी की तस्वीर एवं ध्वज के साथ रवाना होते जत्थे के सदस्य।)