- Hindi News
- शराब की बिक्री को लेकर सेल्समैन ने की होटल संचालक की हत्या
शराब की बिक्री को लेकर सेल्समैन ने की होटल संचालक की हत्या
हनुमानगढ़. टाउनपुलिस थाना क्षेत्र के गांव झांबर में रविवार रात को शराब बेचने को लेकर सेल्समैन ने एक होटल संचालक की हत्या कर दी। मृतक के भाई भागीरथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने सेल्समैन सहित चार जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। टाउन वार्ड 22 के भागीरथ पुत्र देवीलाल नायक ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई गोपाल उर्फ गोपी झांबर में शराब ठेके के पास होटल चलाता था। उसके साथ मुकेश नाम का एक लड़का भी होटल में काम करता था। कुछ दिन पहले शराब ठेके पर सेल्समैन अर्जुनदास और रवि अरोड़ा की शराब बिक्री को लेकर उसके भाई के साथ कहा सुनी हो गई थी। इसी को लेकर रविवार रात को टाउन के अर्जुनदास, रवि अरोड़ा, राजू राव सादुलशहर के निशु अरोड़ा ने उसके भाई गोपाल उर्फ गोपी (30) के साथ मारपीट की और कापा से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे उसका भाई गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तथा घायल गोपाल उर्फ गोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच संगरिया डीएसपी आरडी स्वामी कर रहे हैं।