पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसोई गैस की किल्लत जोधपुर में, भुगत रहें हैं शहरवासी

रसोई गैस की किल्लत जोधपुर में, भुगत रहें हैं शहरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर,सादुलशहरकरणपुर के दस हजार से ज्यादा उपभोक्ता रसोई गैस के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। कंपनी जिले में गैस डिमांड बढ़ने सप्लाई कम होने का कारण बता रही है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

बड़ा सच यह है कि इंडियन ऑयल के बीकानेर डिपो से गैस सिलेंडरों की सप्लाई श्रीगंगानगर जिले के बजाय जोधपुर जिले में भेजी जा रही है। इसका असर यह हो रहा है कि यहां की गैस एजेंसियों पर सप्लाई कम रही है, जिससे उपभोक्ताओं की वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। श्रीगंगानगर के बाद अब सादुलशहर करणपुर में भी रसोई गैस संकट बढ़ गया है।

शिकायत पर ‘भास्कर’ ने जिले की इंडेन गैस एजेंसियों की पड़ताल की। पता लगा कि रसोई गैस संकट पहले श्रीगंगानगर में ही था, जो अब सादुलशहर करणपुर में भी पैदा हो गया है। तीनों क्षेत्रों में 10 हजार से ज्यादा लोग गुरुवार शाम तक सिलेंडर के लिए वेटिंग में थे और यहां की एजेंसियों पर अभी पिछले महीने बुक हुए सिलेंडरों की सप्लाई दी जा रही है। भास्कर ने आईओसी के आला अधिकारियों से बात की तो पता लगा कि जिले को गैस सिलेंडरों की सप्लाई बीकानेर डिपो से की जाती हैं।

पड़ताल में पता लगा कि जोधपुर जिले को गैस सप्लाई इंडियन ऑयल के अजमेर डिपो से भेजी जाती है। लेकिन अजमेर डिपो से सप्लाई शाॅर्ट होने के कारण जोधपुर में गैस किल्लत ज्यादा बढ़ गई थी। वहां लोगों की सुविधा के लिए आईओसी के अधिकारियों ने जोधपुर को अतिरिक्त सप्लाई देने का निर्णय लिया। इसी के तहत बीकानेर डिपो से कई दिन से जोधपुर को अतिरिक्त सप्लाई भेजी जा रही है। भास्कर ने अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने माना कि जोधपुर को बीकानेर डिपो से सप्लाई दी जा रही है, साथ ही कहा कि पहले जितनी सप्लाई दी जा रही थी। अब उससे आधी कर दी गई है।

^अजमेर डिपो से जोधपुर को गैस सप्लाई होती है, लेकिन वहां से सप्लाई शाॅर्ट होने के कारण बीकानेर से सप्लाई की जा रही थी। जोधपुर में सप्लाई अब कम कर दी गई है। उम्मीद है कि श्रीगंगानगर में सप्लाई एक सप्ताह में सामान्य हो जाएगी। देवेंद्रकुमार, सेल्सऑफिसर, इंडियन ऑयल, बीकानेर