- Hindi News
- अतिक्रमण हटाए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम आज से
अतिक्रमण हटाए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम आज से
सादुलशहर. कस्बेकेप्रवेश मार्ग एसडीएस नहर पुल से लेकर डिवाइडर रोड तक की चौड़ाई बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को सुबह खेतों की बाड़बंदी के लिए बनाई गई फट्टों की दीवारें जेसीबी की सहायता से हटवाई। एक ढाणी की कच्ची दीवारें तुड़वाई गईं और पक्का कमरा हटाने के लिए ढाणी मालिक को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि उक्त मार्ग पर 14 फुट चौड़ाई वाली जर्जर सड़क के स्थान पर 21 फुट चौड़ाई वाली सड़क बनवाने के लिए विधायक गुरजंट सिंह बराड़ द्वारा राज्य सरकार से करीब 80 लाख रुपए स्वीकृत करवाकर कार्य के टेंडर करवाए हैं। सड़क के दोनों ओर से एक-एक मीटर के अतिक्रमण हटाए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पालिका के ईओ आलोक चौधरी, सफाई निरीक्षक बलकरन सिंह एवं काफी संख्या में सफाई सेवक पुलिसकर्मी मौजूद थे।
रास्ते से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।