- Hindi News
- अतिक्रमण हटाए, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम आज से
अतिक्रमण हटाए, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम आज से
कस्बेकेप्रवेश मार्ग एसडीएस नहर पुल से लेकर डिवाइडर रोड तक की चौड़ाई बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को सुबह खेतों की बाड़बंदी के लिए बनाई गई फट्टों की दीवारें जेसीबी की सहायता से हटवाई। एक ढाणी की कच्ची दीवारें तुड़वाई गईं और पक्का कमरा हटाने के लिए ढाणी मालिक को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि उक्त मार्ग पर 14 फुट चौड़ाई वाली जर्जर सड़क के स्थान पर 21 फुट चौड़ाई वाली सड़क बनवाने के लिए विधायक गुरजंट सिंह बराड़ द्वारा राज्य सरकार से करीब 80 लाख रुपए स्वीकृत करवाकर कार्य के टेंडर करवाए हैं। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पालिका के ईओ आलोक चौधरी, सफाई निरीक्षक बलकरन सिंह एवं सफाई सेवक पुलिसकर्मी मौजूद थे।
कार्यका शिलान्यास आज
सड़कमार्ग की चौड़ाई बढ़ने के साथ-साथ पुनर्निर्माण का कार्य शुक्रवार को दोपहर एक बजे शुरू होगा। कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गुरजंट सिंह बराड़ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी समिति अध्यक्ष प्रभजोत कौर बराड़ करेंगी। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल सेतिया, मंडी समिति के उपाध्यक्ष लीलाधर सुखीजा, डायरेक्टर सुदेश गर्ग होंगे।
सादुलशहर. रास्ते से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।