पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादुलशहर: नवरात्र आगमन पर मां भवानी कार्यक्रम आयोजित

सादुलशहर: नवरात्र आगमन पर मां भवानी कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्राआगमनपर मूर्ति देवी बीएड कॉलेज में स्वागत मां भवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक सुदेश गर्ग, प्राचार्य डॉ. तारा सिंह गिल ने मां भवानी एवं मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। तत्पश्चात् छात्रा-अध्यापिकाओं सुनीता एंड पार्टी ने सरस्वती वंदना एवं गरबा नृत्य, रवजीत कौर एंड पार्टी ने पंजाबी गीतों पर नृत्य, सुनीता ने कव्वाली, छात्र अध्यापक मधू सुदन एवं प्रवेश कुमार ने गीत, मनप्रीत एंड पार्टी ने भंगड़ा, निर्मला ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया। निदेशक गर्ग ने नवरात्रा स्थापना की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन छात्र अध्यापक हरबंस सिंह एवं दिनेश कुमार ने किया।

सादुलशहर. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स।