श्रीगंगानगर| जिला अस्पताल में भर्ती किए गए स्वाइन फ्लू के
श्रीगंगानगर| जिला अस्पताल में भर्ती किए गए स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट शनिवार को गई है। इसमें पांचों मरीजों को स्वाइन फ्लू निगेटिव होने की पुष्टि की गई है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार सिंगला के अनुसार गुरुवार को छह मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से एक की रिपोर्ट शुक्रवार को ही मिल गई थी जिसमें स्वाइन फ्लू निगेटिव की पुष्टि की गई थी। वहीं, एक परिवार के तीन सदस्यों की भी रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू निगेटिव बताया गया है। इनमें 4 बी जवाहरनगर निवासी अजय बंसल की ग्यारह वर्षीय पुत्री कैलाश बंसल, अजय बंसल के भाई संजय बंसल की प|ी रितू बंसल और इनकी 12 वर्षीय पुत्री दिव्या शामिल है। सादुलशहर निवासी अमरसिंह की 72 वर्षीय प|ी मलकीत कौर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, जिसकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू नहीं होने पर उन्हें भी जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू नहीं होने की पुष्टि