अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 27 पव्वे बरामद
अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 27 पव्वे बरामद
भास्कर संवाददाता|सादुलशहर
पुलिसने गश्त के दौरान गांव खाटसजवार की रोही में शनिवार शाम एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। सीआई वेदप्रकाश लखोटिया के अनुसार, आरोपी युवक खाटसजवार निवासी मानकराम बावरी से अवैध शराब के 27 पव्वे एवं बिक्री के 360 रुपए बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी थैले में शराब के पव्वे रखकर बेच रहा था।