भास्कर संवाददाता|सादुलशहर
भास्कर संवाददाता|सादुलशहर
चक सोहनेवालाकी बावरियान धर्मशाला में शनिवार को सुबह दस बजे एक कुंडी श्री विष्णु महालक्ष्मी यज्ञ हुआ। इससे पूर्व संत मंडली ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद 11 बजे संत पूजा कार्यक्रम हुआ, भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में तीर्थ राज कपाल मोचन वाले संत जस्सीराम गिरी ने प्रवचनों से साध-संगत को निहाल किया। संत ने श्रद्धालुओं से नशा नहीं करने, कन्या भू्रण हत्या जैसी बुराई से बचने की बात कही। इलाके की सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की गई। सेवादार मोहन भाखर, मेनपाल कटारिया, साहबराम कटारिया आदि ने सेवाएं दी।
एक कुंडी श्री विष्णु महालक्ष्मी यज्ञ हुआ, भंडारा लगाया