पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्डों में रही त्रुटियों से लोग परेशान

राशन कार्डों में रही त्रुटियों से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक हजार परिवारों के नहीं आए राशन कार्ड

^नगरपालिकाक्षेत्र के करीब एक हजार राशन कार्ड कम भिजवाए गए थे। भेजे गए राशन कार्डों में बहुत ज्यादा त्रुटियां हैं। इन्हें ठीक करवाया जा रहा है। शेष परिवारों के राशन कार्ड भिजवाने के लिए जिला प्रशासन को कई दफा अवगत करवाया जा चुका है।

प्रदीपखीचड़, अध्यक्षनगरपालिका सादुलशहर।

पांच ग्राम पंचायतों के नहीं पहुंचे कार्ड

^पंचायतसमिति की 32 में से पांच ग्राम पंचायतों करड़वाला, अलीपुरा, डूंगरसिंहपुरा, आठ एचएच एवं नौ एमएल के राशन कार्ड पहुंचे ही नहीं हैं। शेष ग्राम पंचायतों में अनेक लोगों के राशन कार्ड बनकर नहीं आए। जो आए थे उनमें पाई गईं बेशुमार त्रुटियों को पंचायत स्तर पर ठीक करवाया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। कोई नतीजा नहीं आया है।

भंवरलालस्वामी, विकासअधिकारी पंचायत समिति सादुलशहर।

ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि दोनों परेशान

^राशनकार्डों में त्रुटियों के साथ-साथ पंचायतों के पंद्रह प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक राशन कार्ड पहुंचे ही नहीं हैं। अनेक लोग कार्डों से वंचित हैं। प्रशासन तो कार्ड बना रहा है, ही पूर्व में दी गई लिस्टों के अनुसार कार्ड उपलब्ध करवा रहा है। इससे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पालाराम,अध्यक्षसरपंच यूनियन पंचायत समिति सादुलशहर।

भास्कर न्यूज|सादुलशहर

राज्यसरकारद्वारा एक तरफ अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है, दूसरी ओर एक निजी कंपनी की लापरवाही एवं संवेदनहीनता के चलते हजारों लोग राशन कार्डों के मोहताज बने हुए हैं। कार्डों के अभाव में अनेक लोगों के काम अटके पड़े हैं। कार्ड बनवाने एवं त्रुटियों का शुद्धिकरण करवाने के लिए अनेक लोग फुटबाल बनकर एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के यहां चक्कर लगा रहे हैं परंतु कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। मिली जानकारी के अनुसार जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा एक निजी कंपनी से करीब सात-आठ माह पूर्व नगरपालिका एवं पंचायत समिति को संबंधित वार्डों एवं ग्राम पंचायतों के लिए नए राशन कार्ड बनवाकर भिजवाए गए थे। राशन कार्डों में नाम, पिता का नाम, प|ी का नाम, बच्चों के नामों में त्रुटियां छोडऩे के साथ-साथ वार्ड, चक एवं गांवों के नाम भी बदल दिए गए। इससे अधिकांश कार्ड नगरपालिका