युवा मंच ने गायों को खिलाई सवामणी
सादुलशहर| गजलसम्राट जगजीत सिंह की 75 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सोमवार सुबह सात बजे श्री गोशाला में सवामणी दलिया तैयार करवाकर गऊओं को खिलाया गया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, मंच संरक्षक डॉ. बीबी गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, रामकुमार वर्मा, चंचल सिंघल, कृष्ण सहारण, धर्मेंद्र गोयल, अरविंद वर्मा, राकेश भाटी आदि ने सेवाएं दीं।