पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट जोधपुर द्वारा तलबी आदेश पर व्याख्याता को गृह क्षेत्र में मिली नियुक्ति

हाईकोर्ट जोधपुर द्वारा तलबी आदेश पर व्याख्याता को गृह क्षेत्र में मिली नियुक्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर| राजस्थानउच्च न्यायालय जोधपुर के जज अरुण भंसाली द्वारा 29 जनवरी 2016 को जारी किए गए आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा याचिका दायर करने वाले व्याख्याता दीपक मित्तल को उसकी मेरिट के अनुसार गृह क्षेत्र सादुलशहर के राजकीय सीनियर स्कूल में नियुक्ति दी गई। इसी के साथ तीन फरवरी को दीपक मित्तल ने स्कूल में ज्वाइनिंग कर ली। मित्तल के अधिवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि जुलाई 2015 में घोषित राज्य की मेरिट सूची में तीसरा स्थान पाने के बावजूद व्याख्याता दीपक मित्तल को अलवर जिले में नियुक्ति दी गई थी, जबकि इससे कम अंक वाले अभ्यर्थी को गृह जिले में नियुक्ति देने पर हाईकोर्ट जोधपुर में याचिका दायर की गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक एवं उप निदेशक को दो सप्ताह के भीतर याची दीपक मित्तल की सुनवाई कर उसे मेरिट के मुताबिक नियुक्ति देने के आदेश दिए थे, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उच्च न्यायालय केे उक्त आदेश की पालना नहीं की।

खबरें और भी हैं...