पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की पिकअप सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

चोरी की पिकअप सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

कोतवालीपुलिस ने चोरी की गाड़ी सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी को सर्किट हाउस के पास नाकाबंदी कर चोरी की गाड़ी सहित मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो अंदेशा हुआ कि गाड़ियां चोरी कर बेचने वाला यह कोई नया गिरोह है। इस पर बस अड्डा चौकी प्रभारी जयकुमार भादू ने कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और सादुलशहर निवासी दलीप कुमार जाट को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार यह मामला भी विक्रम बिश्नोई वाहन चोर गिरोह के मामले की तरह हो सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है।

पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध रूप से चोरी की पिकअप जीप लेकर श्रीगंगानगर की तरफ रहा है। तब पुलिस ने तुरंत सर्किट हाउस के पास नाकाबंदी कर ली और इस युवक को वहां आते ही रोक लिया और गाड़ी के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस उसे पकड़कर थाना ले आई। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह गाड़ी झूंझुनूं निवासी विकास उर्फ विक्की से खरीदना बताया। इस पर पुलिस को गाड़ी के इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदले होने की आशंका हुई। गाड़ी के असली मालिक तक पहुंचने के लिए पुलिस ने स्थानीय वीडी मोटर्स से पिकअप के संबंध में पूछताछ की तो उसके इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर यह गाड़ी झूंझुनूं के गुडा गौड़ जी तहसील उदयपुर वाटी निवासी योगेश कुमार पुत्र विनोद कुमार की होना पाया गया। इस पर पुलिस ने जब असली मालिक योगेश कुमार से गाड़ी के संबंध में फोन पर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पिकअप जीप एक साल पहले जनवरी 2015 में सीकर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में सीकर के किसी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

खबरें और भी हैं...