28.73 करोड़ का बजट पारित इस वर्ष से 5.16 करोड़ अधिक
नगरपालिका कीशनिवार शाम हुई बजट बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2016-17 के लिए 28 करोड़ 72 लाख 82 हजार रुपए के बजट का प्रस्ताव पारित हो गया। बजट पर चर्चा भी नहीं हुई। बजट चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में 5.16 करोड़ रुपए अधिक है। बजट से पूर्व बोर्ड सदस्यों ने शहीद सियाचिन में शहीद हुए सेना के लांस नायक हनुमनथप्पा एवं लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जारी वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 23 करोड़ 56 लाख 83 हजार रुपए का प्रावधान किया गया था।
ईओ बोले-बिना किसी भेदभाव होगा सभी वार्डों का विकास
बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन बिशन कुमार ने प्रस्तावित विकास कार्यों, सफाई, रोशनी एवं पार्कों चौराहे के सौंदर्यीकरण के बारे जानकारी दी। ईओ गुरदीप सिंह दंदीवाल ने बोर्ड को विश्वास दिलाया कि सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान काम करवाए जाएंगे। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष रामावतार यादव, नेता प्रतिपक्ष मेहताब गुरिया, पार्षद नरेंद्र खीचड़, मनीष शर्मा, जसविंद्र सिंह, चंचल सोनी, जसवीर कौर, पृथ्वी सिंह मिस्त्री, पूजा इंदौरा, सुनील मुन्ना यादव, अशोक वधवा, ममता धींगड़ा, मीनाक्षी अग्रवाल, स्वरूप चौधरी, अमन मक्कड़, ललित वाल्मीकि, सुरेंद्र कुमार, प्रियंका सहारण, दौलतराम सहित सभी 20 पार्षद उपस्थित थे।
सादुलशहर. बजट पढ़कर सुनाते पालिकाध्यक्ष बिशन कुमार, मौजूद पार्षद।