- Hindi News
- National
- दुष्कर्म हत्या के आरोपी आशु के बालिग होने को लेकर हुई दोनों पक्षों में हुई बहस
दुष्कर्म हत्या के आरोपी आशु के बालिग होने को लेकर हुई दोनों पक्षों में हुई बहस
सादुलशहर| करीबडेढ़ माह पहले बच्ची से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या करने के आरोपी हेमंत सोनी उर्फ आशु सोनी एवं सबूत मिटाने का प्रयास करने सहयोग करने की आरोपी आशु सोनी की मां कांता सोनी को पुलिस ने मंगलवार को जिला एवं सैशन न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया। यहां आरोपी हेमंत सोनी के बालिग या नाबालिग होने को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें दी। अब कोर्ट 12 फरवरी की तारीख सुनवाई के लिए तय की है। आरोपी पक्ष में वकील ने नाबालिग होने के पक्ष में ये दी दलील आरोपी की ओर से एडवोकेट दिनेश रांकावत ने हेमंत उर्फ आशु सोनी के नाबालिग करार देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नाबालिग होने के दावे संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सेकंडरी की अंक तालिका का हवाला दिया। सादुलशहर एसडीएम से जारी प्रमाण पत्र की फोटो प्रति भी पेश की।