- Hindi News
- National
- सादुलशहर में केंद्र से 3 माह अनुपस्थित रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाया
सादुलशहर में केंद्र से 3 माह अनुपस्थित रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाया
भास्कर संवाददाता, श्रीगंगानगर।
सादुलशहरतहसील के ग्राम पंचायत मम्मड़खेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय सामुदायिक भवन की कार्यकर्ता सीमा सहारण को महिला एवं बाल विकास विभाग ने पद मुक्त कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लगातार तीन महीने से बिना बताए केंद्र से अनुपस्थित रहने का आरोप था। वहीं, गांव के उपसरपंच पंच सहित अनेक ग्रामीण भी कार्यकर्ता के केन्द्र पर नहीं आने से नाराज थे। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को कार्यकर्ता को कार्यमुक्त करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरोध में धरना भी लगाया है। सादुलशहर के बाल विकास परियोजना अधिकारी अमरजीतकौर ने आदेश पत्र में लिखा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा सहारण को आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा देने के लिए विभाग ने 20 अक्टूबर, 6 नवंबर, 18 नवंबर 30 नवंबर 2015 को चार बार नोटिस दिए गए हैं। लेकिन कार्यकर्ता ने आदेश की पालना नहीं की। इस पर विभाग ने सहारण को मानदेय सेवा से हटा दिया। वहीं, ग्राम पंचायत को नई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रखने के संबंध में प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा गया है।