स्वाइन फ्लू : 5 रोगियों के सैंपल की नहीं आई जांच रिपोर्ट
श्रीगंगानगर| जिलेमें स्वाइन फ्लू रोगियों का आंकड़े में प्रतिदिन इजाफा दर्ज किया जा रहा है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार सिंगला के अनुसार गुरुवार को छह मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से एक की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू निगेटिव की पुष्टि की गई है। इन छह में से तीन सदस्य एक ही परिवार के हैं। डॉ. सिंगला के अनुसार 4 बी जवाहरनगर निवासी अजय बंसल की ग्यारह वर्षीय पुत्री कैलाश बंसल, अजय बंसल के भाई संजय बंसल की प|ी रितू बंसल और इनकी 12 वर्षीय पुत्री दिव्या को जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में भर्ती करके इनके सैंपल लिए गए हैं। वहीं सादुलशहर निवासी अमरसिंह की 72 वर्षीय प|ी मलकीत कौर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, सेतिया फार्म निवासी मोहनलाल की प|ी कमलेश और आठ महीने की बच्ची मानवी सोनी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक नहीं मिल पाई थी। इनमें आठ महीने की मानवी सोनी की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू निगेटिव होने की पुष्टि की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार तक 27 रोगियों में से केवल पांच को ही स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई है।