- Hindi News
- सागवाड़ा विधायक ने घाटा का गांव में की जनसुनवाई
सागवाड़ा विधायक ने घाटा का गांव में की जनसुनवाई
घाटाका गांव में शनिवार को हुई जनसुनवाई में सागवाड़ा विधायक अनीता कटारा ने करीब तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक कटारा को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर त्रिवेदी, गणपत लाल पाटीदार, जीवणलाल पाटीदार, कुबेरलाल पाटीदार, दिनेश जैन, कुरीचंद जैन, डायालाल प्रजापत, देवेंद्र पाटीदार, हरिकांता त्रिवेदी, मेघना जैन, देवबाला जैन, वेलजी पाटीदार, शंकरलाल पंचाल, गजराज जैन ने बताया कि मुख्य सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
शिकायत पर मौके पर पहुंची विधायक ने सावर्जनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन एचपी डामोर को फोन से बात कर नियमानुसार सड़क निर्माण के निर्देश दिए। गणपत लाल पाटीदार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विकास के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार हुआ है। जिसकी जांच करने कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नही हो रही है। सरकार आपके द्वार जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने कलेक्टर और सीईओ से जानकारी लेकर पांच साल के कार्यो की जांच करने निर्देश दिए है। दिनेश जैन ने पीएचसी में ट्यूबवेल लगाने की मांग रखी। साथ ही ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन, हैंडपंप खुदवाने की मांग की। इस दौरान संविदाकर्मियों को स्थाई करने, विद्यार्थी मित्र को लगाने, पीएचसी में एनजीओ द्वारा लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्थाई करने देवेंद्र पाटीदार और नगीन पाटीदार ने मांग रखी। जिस पर विधायक ने मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। विधायक कटारा ने राउमावि में पंहुची। जहां उन्हें रिक्त पदों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय में ग्राम पंचायत द्वारा पिछले सात साल से कक्षा-कक्ष अधूरा छोड़ने पर कमरों की कमी पर ध्यान दिलाया। इस पर जांच कराने आश्वस्त किया।
घाटा का गांव में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेती विधायक अनिता कटारा।
सीमलवाड़ा. घाटा का गांव में छात्राओं से जानकारी लेती विधायक अनिता कटारा।