- Hindi News
- मेगा ट्रेड फेयर में बढ़ी खरीदारों से रौनक
मेगा ट्रेड फेयर में बढ़ी खरीदारों से रौनक
नगरके महिपाल खेल मैदान में आयोजित किए जा रहे दैनिक भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में शहरवासियों सहित आस पास गांवों से रहे ग्रामीण जमकर खरीदारी कर रहे है।
मेले में जहां यंगस्टर जैकेट, कैजुअल वीयर, पर्स, घडिय़ां, ब्रेसलेट, चश्में पसंद कर रहे है। वहीं, लेडीज को अजमेरी जोधपुरी मोजडिय़ों सहित श्रंगार सामग्री खासा आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही ऊनी टोपे, ब्रांडेड गारमेंट्स सहित न्यू फैशन के कपड़ों की खास तौर खरीदारी की जा रही है। मेले हर कोई उत्साह के साथ शॉपिंग कर रहा है। फैमिली सहित आए शहरवासियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी करना खूब भा रहा है। इसके साथ ही खान पीने की स्टॉलों का भी लोग भरपूर लुप्त उठा रहे है।
नगर में लगे दैनिक भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करते नगरवासी।