सागवाड़ा में रक्तदान को लोग उमड़े
सागवाड़ा. माधवसत्संग समिति के तत्वावधान में शनिवार को जिला प्रशासन ब्लड बैंक के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय में स्व मेघा राठौड़ की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में सुबह सीएमओ हरबीर सिंह छाबड़ा ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश बडग़ुर्जर, डॉ. रवींद्र मेहता, डॉ. राजकुमार दोसी, समिति अध्यक्ष विनोद त्रिवेदी, सचिव दीपक गुप्ता, मनोज शाह, रूपेश राठौड़, राकेश पाटीदार, मुकेश भावसार, प्रदीप गुप्ता, प्रकाश व्यास, भंवरलाल शर्मा, विनय शुक्ला, प्रशांत शर्मा, नरेश दर्जी, उपेंद्र दर्जी, दीपक गुप्ता, हंसमुख गुप्ता, सुभाष कोठारी, मनोज शाह, नानालाल दर्जी, दिलीप कोठारी, ललित पंचाल, जयेश गुप्ता, सुभाष कोठारी प्रकाश व्यास ने शिविर में सेवाएं दी।
समीलवाड़ा के शिविर में 35 रोगी लाभांवित
सीमलवाड़ा.कस्बे में गायत्री जन सेवा संस्थान बेनर तले शनिवार को नि:शुल्क मसा-बवासीर रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 मरीजों की जांच कर दवाईंया दी गई एवं तीनरोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया जिनका मोडासा में ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर प्रभारी डॉ.विजय जोशी, डॉ.भारती बेन शाह एवं मैत्री अस्पताल मोडासा के&ठ्ठड्ढह्यश्च; हरस-मसा,भगंदर रोग विशेषज्ञ डॉ.नितेश ऐम. प्रजापति ने सेवाएं दी।
माधव सत्संग समिति की ओर से सागवाड़ा के राजकीय अस्पताल में रक्तदान करते नगरवासी।