पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के 6 और भाजपा के 4 प्रधान बने

कांग्रेस के 6 और भाजपा के 4 प्रधान बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरहात भाजपा के पहले जिला प्रमुख

पॉलिटिकल रिपोर्टर | डूंगरपुर

कलेक्ट्रेट के ईडीपी सभागार में शनिवार को भाजपा के माधवलाल वरहात पहले जिला प्रमुख बने। बिछीवाड़ा पंचायत समिति के नारेली निवासी वरहात के जिला प्रमुख बनने की घोषण कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने की। शपथ लेने के बाद वरहात कलेक्ट्री से बाहर आए तो समर्थकों में उन्हें फूलमालाएं पहनाने की होड़ लगी रही। इससे पूर्व सुबह पूर्व जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने कांग्रेस से और वरहात ने भाजपा से नामांकन दाखिल किए।

पूर्व मंत्री कमनकमल कटारा, प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, चौरासी विधायक सुशील कटारा, चैंबर अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रकाश पंचाल, मगन गमेती की मौजूदगी के बीच भाजपा प्रत्याशी को मिनी बस में से कलेक्ट्रेट के अंदर तक लाया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के बीच मिनी बस से एक-एक सदस्यों को बाहर उतारा गया। यह सुरक्षा तब तक रही, जब तक सदस्य वोट देकर बाहर नहीं आए। इसी सुरक्षा के बीच सदस्यों को पुन: मिनी बस में बैठाया गया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्री में कांग्रेस से पूर्व सांसद ताराचंद भगोर, रोत, जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या मौजूद रहे।

सागवाड़ा प्रधान : रेखा रोत

पतिका नाम : जितेंद्र रोत

उम्र : 26

निवासी : पाडलिया

शिक्षा : ग्रेजुएट

सागवाड़ा. पंचायतसमिति सागवाड़ा में शनिवार को प्रधान पद को लेकर हुए चुनाव में वार्ड संख्या 10 पिपलागुंज से जीत कर आई रेखा रोत को प्रधान चुना गया। एसडीएम दीपेंद्रसिंह राठौर ने प्रधान पद की शपथ दिलाई। प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार रेखा को 20 मत मिले वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रधान पद की उम्मीदवार रंजना प|ी भास्कर बामणिया को 9 मत प्राप्त हुए। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रधान पद के लिए वोट डालने पहुंचे। जिसके काफी देर बाद एक साथ भाजपा प्रत्याशी वोट डालने आए। शपथ लेने के बाद प्रधान रेखा विधायक अनिता कटारा सहित भाजपा पदाधिकारियों के बाहर गोल चौराहे पर खड़े घोटाद वार्ड से जीतकर आई पुष्पा सरपोटा के समर्थकों ने पुष्पा के समर्थन में विधायक कटारा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पंचायत समिति के 29 वार्डों में से 20 में भाजपा और 9 में कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे।

लक्ष्मण कोटेड़ बने डूंगरपुर प्रधान

पेशेसे वकील लक्ष्मण कोटेड़ डूंगरपुर के प्रधान निर्वाचित हुए। उनके सामने भाजपा के उमेश मैदान में थे। हालांकि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत था। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण कोटेड़ विजय हुए। कोटेड़ के विजय होने के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और जीत का जश्न मनाया।

चिखलीमें बने महेंद्र बरजोड़ प्रधान

नवनिर्वाचितचीखली पंचायत समिति में महेंद्र बरजोड़ प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए। पंचायत समिति में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की थी। यहां भाजपा के मात्र 2 ही पंचायत समिति सदस्य चुने गए थे। इसके बाद भी भाजपा की ओर से प्रधान पद के लिए धनपाल डामोर ने पर्चा भरा था। जिन्हें 2 ही वोट मिले।

गलियाकोटमें भाजपा की सूर्या प्रधान

नवगठितगलियाकोट पंचायत समिति में वार्ड संख्या 6 बाबा की बार से जीत कर आई भाजपा प्रत्याशी सूर्या अहारी कांग्रेस की प्रमिला को हराकर प्रधान बनी। तहसीलदार बीएल भारद्वाज ने प्रधान पद की शपथ दिलाई। यहां पर कुल 17 वार्डों में से 9 में भाजपा 8 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे।

गलियाकोट : सूर्या अहारी (33)

पति: बलवीर अहारी

निवासी : पूछिया वाडा (बाबा की बार)

शिक्षा : बारहवीं

साबला प्रधान : दलपतराम बरोड़

पिता: भगला

उम्र : 55

निवासी : डूंगलाई

शिक्षा : 12वीं

डूंगरपुर प्रधान : लक्ष्मण कोटेड़

पिता: लालजी

उम्र : 42

निवासी : इंद्रखेत

शिक्षा : एमएलएलबी

जिला प्रमुख : माधवलाल वरहात

पिता: सेंगा वरहात

उम्र : 41 वर्ष

निवासी : नारेली

शिक्षा : 12वीं पास

डूंगरपुर प्रधान अब झौथरी प्रधान

करावाड़ा.पंचायतसमिति डूंगरपुर की दो बार प्रधान रही मंजुला रोत अब झौथरी की प्रधान बनी। कांग्रेस से मंजुला रोत और भाजपा से दौलतराम खराड़ी ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था। यहां कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था। एक निर्दलीय ने भाजपा को समर्थन दिया। ऐसे में यहां कांग्रेस को 9 और भाजपा को 8 वोट मिले।

दोवड़ामें सत्या बनी प्रधान

गणेशपुर.दोवड़ापंचायत समिति में सत्या बरंडा प्रधान चुनी गई। यहां कांग्रेस की ओर से एक वोट क्रॉस हुआ, लेकिन यहां कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था। मांडवा वार्ड से कांग्रेस की सदस्य बनी नीता सबसे अंत में वोट देने के लिए पहुंची। प्रधान पद के लिए कांग्रेस से सत्या बरंड़ा, भाजपा से अनिता कटारा और निर्दलीय अशोका परमार ने नामांकन भरा था। इनमें परमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यहां कांग्रेस की सत्या को 12 और भाजपा की अनिता को 7 वोट मिले। भाजपा को क्रॉस वोटिंग के चलते एक वोट ज्यादा मिला।

साबलामें दलपतराम बने

साबला.पंचायतसमिति साबला में दलपतरात उर्फ दलिया बरोड प्रधान बने। बरोड निठाउवा पंचायत में चार बार सरपंच रह चुके हैं। दलपतराम ने 2 वोटों की बढ़त लेकर आसपुर के पूर्व विधायक राईया मीणा को हराया। दलपतराम को 9 वोट मिले, जबकि राईया मीणा को 7 वोट मिले। डिलेवरी के कारण कांग्रेस की सदस्य पिंडावल की पायल उपाध्याय वोट नहीं डाल सकी।

आसपुरमें पहली बार भाजपा

आसपुर.आसपुरपंचायत समिति के प्रधान पद पर पहली बार भाजपा के युवा चिमनलाल मीणा जीते। प्रधान पद के लिए चिमनलाल मीणा और कांग्रेस से मुकेश मीणा ने नामाकंन दाखिल किया। भाजपा के चिमनलाल को 9 और कांग्रेस के मुकेश मीणा को 8 मत मिले। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा, वेलजी पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह चौहान, जोरावरसिंह रायकी, वीरभद्रसिंह लिमडी, सुजीत चौबीसा, हिम्मतसिंह नांदली, कमलेन्द्रसिंह मौजूद थे।

निमीषाभगोरा बनी सीमलवाड़ा प्रधान

सीमलवाड़ा.पंचायतसमिति सीमलवाड़ा प्रधान पद पर शनिवार को निमीषा भगोरा चुनी गई। प्रधान पद के लिए कांग्रेस से निमीषा भगोरा और भाजपा से रेखा ननोमा ने नामाकंन दाखिल किया। तय सीमा अनुसार चुनाव प्रारंभ हुए जिसमें प्रारंभ में भाजपा प्रत्याशी रेखा ननोमा एवं अनिल मिश्रा ने मतदान किया। जिसके बाद पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा की अगुवाई में कांग्रेस के 10 पंस सदस्यों ने फिर भाजपा के 6 पंसस सदस्यों ने मतदान किया। अंतिम मतदान कांग्रेस की लीलावती ननोमा ने किया। कांग्रेस को 11 और भाजपा को 8 वोट मिले। नवनिर्वाचित प्रधान निमीषा भगोरा अपने पति सीमलवाड़ा सरपंच रूपचंद भगोरा और समर्थकों के साथ हनुमान मंदिर पहुंची और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से मुश्ताक अहमद पठान, मणिलाल ननोमा, हबीब फुमती, गौरीशंकर त्रिवेदी, सुरेशभोई, बालगोविंद पाटीदार और भाजपा से जवाहरलाल लबाना, कारीलाल ननोमा, गोवर्धन पाटीदार मौजूद थे।

अब उपप्रमुख के लिए बाड़ाबंदी

उपजिलाप्रमुख और उपप्रधान के चुनाव रविवार को होंगे। इन पदों के लिए भी भाजपा और कांग्रेस को माथापच्ची करनी पड़ रही है। टीएसपी क्षेत्र में प्रमुख और प्रधान के पद एसटी के लिए आरक्षित है। इन पर सामान्य या ओबीसी वर्ग चुनकर आता है। ऐसे में जिला प्रमुख चुनाव में भाग लेने के बाद सदस्यों को फिर गुप्त स्थान पर ले जाया गया। दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने रातभर विचार विमर्श चलता रहा। हालांकि कांग्रेस में जिला प्रमुख की वोटिंग के बाद सदस्यों की बाड़ाबंदी नहीं दिखाई दी।

इसलिए मिला मौका

जिलाप्रमुख बने वरहात उन चेहरों में से हैं, जो कांग्रेस के गढ़ बिछीवाड़ा में भाजपा को आगे बढ़ा में जुटे थे। वरहात ने राजनीतिक महत्वकांक्षा नहीं रख पार्टी के बफैसलों पर अमल किया। विधानसभा चुनाव में वे पार्टी की ओर से डूंगरपुर के दावेदार थे, लेकिन पार्टी नेताओं के कहने पर पीछे हट गए थे। पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें जिला प्रमुख के लिए सबसे उपयुक्त नेता मानकर मौका दिया।

जीतेहुए नेताओं पर भरोसा नहीं

भाजपाऔर कांग्रेस को अपने ही जीते हुए नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। चुनाव के वक्त दोनों ही दलों ने पार्टी के प्रति वफादार लोगों को टिकट देने की बात कही थी। टिकट मांगते वक्त उम्मीदवार भी पार्टी के प्रति अपनी वफादारी जता रहे थे, लेकिन चुनावी नतीजों के बाद पार्टियों को इनके लिए बाड़ाबंदी करनी पड़ी। तो इनसे फोन से संपर्क हो रहा था और ही कोई इनसे मिल पा रहा था। बड़े नेता अपनी पंसद का जिला प्रमुख, उपप्रमुख, प्रधान और उप प्रधान बनाने चाहते हैं। चुनाव के वक्त निर्वाचित सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया।

यहभी रहा खास

{िजला प्रमुख के मतदान के लिए पहले कांग्रेस के सदस्य पहुंचे। वोट देने के बाद सदस्य बाहर ही बैठे रहे।

{जिला प्रमुख के शपथ ग्रहण में भी स्वच्छ भारत अभियान की झलक दिखाई दी। वरहात को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने क्लिन इंडिया ग्रीन इंडिया की शपथ दिलाई।

{सबसे पहले चिखली पंचायत समिति के परिणाम आए। यहां से महेंद्र बरजोड़ प्रधान बने। यहां भाजपा की मात्र दो ही सीटें मिली।

झौथरी प्रधान : : मंजुला रोज

पति:वीरेंद्र कुमार

उम्र : 44

निवासी : बेड़ा

शिक्षा : बीए

आसपुर : चिमनलाल मीणा (32)

पिता: वालजी

निवासी : मोवाई का धाणी गांव

शिक्षा : 12वीं

सीमलवाड़ा प्रधान : निमीषा भगोरा

पति:रूपचंद भगोरा

उम्र : 36

निवासी : सीमलवाड़ा

शिक्षा : एमए, एमएड, एलएलबी

दोवड़ा प्रधान : सत्या बरंडा

पिता: लक्ष्मण

उम्र : 29

निवासी : मारगिया

शिक्षा : बीएससी नर्सिंग

चीखली प्रधान : महेंद्र बरजोड़

पिता: काउड़ा बरजोड़ा

उम्र : 51

निवासी : पा.दरियाटी

शिक्षा :10वीं

बिछीवाड़ा प्रधान : राधा घाटिया

पति: लालशंकर घाटिया

उम्र : 40

निवासी : तलैया

शिक्षा 10वीं

वरहात के जिला प्रमुख बनने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठा लिया और शहर में जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व मतदान के लिए पुलिस सुरक्षा में जिला परिषद सदस्यों को लाया गया।

डूंगरपुर। चुनावपंचायत समिति मुख्यालय पर शनिवार को प्रधान के हुए। जिलेभर में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही। जिले की 10 पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस के 6 और भाजपा के 4 प्रधान बने। कई जगहों पर दिनभर क्रॉस वोटिंग का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन कहीं भी कोई उलट फेर नहीं हुआ। इस दौरान बाड़ाबंदी का असर दिखाई दिया। सभी जगहों पर पंचायत समिति सदस्य बड़े नेताओं के सानिध्य में वोट देने के लिए आए और उन्हीं के साथ वोट देकर चले गए।

पूर्वविधायक की प|ी बिछीवाड़ा प्रधान

बिछीवाड़ा.कांग्रेसके पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया की प|ी राधादेवी घाटिया बिछीवाड़ा की प्रधान बनी। बिछीवाड़ा में इस चुनाव में राधादेवी ने जीत हासिल की। शनिवार सुबह कांग्रेस से राधादेवी घाटिया और भाजपा की ओर से प्रियंका ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था। राधा एक वोट से विजय रही। इस दौरान पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, पूर्व प्रधान देवराम रोत मौजूद थे।