पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग से बहू को बचाने गई सास भी झुलसी

आग से बहू को बचाने गई सास भी झुलसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. कतिसौरगांव में चूल्हे पर पानी गर्म करते समय चूल्हे पर चिमनी गिरने से भभकी आग से झुलसी एक महिला को बचाने आई उसकी सास भी झुलस गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कतिसौर निवासी चम्पा प|ी दिनेश कलासुआ अपने घर पर सुबह में चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थी। तभी चूल्हे के ऊपर रखी चिमनी गिरने से आग भभक उठी और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। महिला की चीख सुनकर बचाव में आई उसकी सास जेरी प|ी दलजी कलासुआ भी झुलस गई। परिजनों द्वारा दोनों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसआई महेंद्रसिंह मय जाप्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।