- Hindi News
- दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार फरार
दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार फरार
सागवाड़ागलियाकोट मार्ग पर खडग़दा गांव में मोरन नदी पर बने पूल पर धोखे से एक महिला को बुलाकर पर्स छीनकर बाइक सवार एक युवक फरार हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार खड़गदा निवासी पराग पुत्र मोहनलाल कलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गत दो फरवरी को वह अपनी नानी साकरोदा निवासी कमला प|ी मकन कलाल को साथ में लेकर क्षेत्रपाल मंदिर दर्शन करने गया था। जहां उसकी नानी कमला के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके विदेश से मंगवाया गया उनका पार्सल कुरियर से जाने के बारे में बताया और कहा कि वह सूरजगांव मोड़ पर खड़ा है। जिस पर वह अपनी नानी कमला के साथ सूरजगांव मोड़ पर गया जहां लाल रंग की बाइक पर एक व्यक्ति खड़ा था। पूछने पर उसी ने फोन करना बताया एवं पार्सल की एवज में तीन हजार रुपए मांगे। जिस पर कमला ने पर्स खोलकर रुपए निकालने चाहे तो जान से मारने की धमकी देते हुए वह युवक पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में पांच हजार रुपए, चांदी की पायल मोबाइल होना बताया है।