पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागवाड़ा में दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि

सागवाड़ा में दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू का संक्रमण सागवाड़ा क्षेत्र में फैल रहा है। दो ओर महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

ओड़ और माविता गांव की इन महिलाओं का स्थानीय अस्पताल में दो दिन से इलाज चल रहा था। इनकी सैंपलिंग ली गई थी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें रैफर करने को कहा था। एक महिला को उदयपुर भेज दिया, जबकि दूसरी का यहीं इलाज किया जा रहा है। डॉ. मेहता ने बताया कि इनमें से एक महिला गर्भवती है। उधर, दो और महिलाओं में स्वाइन फ्लू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया। ओड़ और माविता गांव में घर-घर सर्वे की तैयारी कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. राजाराम मीणा ने बताया कि दोनों महिलाओं की रिपोर्ट मंगवाई गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ओबरी की एक महिला को भी स्वाइन फ्लू हुआ था।

> 3 जनवरी को सागवाड़ा क्षेत्र में एक महिला के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। चितरी में एक युवक के भी स्वाइन फ्लू पाया गया।

> 12 जनवरी को चितरी क्षेत्र के विनोद (25) की स्वाइन फ्लू से उदयपुर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दीवड़ाबड़ा में भी पिछले दिनों स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो चुकी है।

> 16 जनवरी को सागवाड़ा क्षेत्र के लिमडी गांव में भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला की मौत हो चुकी है।

>17 जनवरी को भीलूड़ा गांव में 55 वर्षीया महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि।

डूंगरपुर. स्वाइन फ्लू से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर स्कूल जाते बच्चे।