पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राध्यापक संघ रेसला का जिला अधिवेशन कल

प्राध्यापक संघ रेसला का जिला अधिवेशन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलूड़| शिक्षासेवा प्राध्यापक संघ रेसला का शैक्षिक अधिवेशन 25 से पंचवटी सागवाड़ा फ्लावर किड्स विद्यालय में रखा गया है। जिलाध्यक्ष डायालाल पाटीदार ने बताया कि विभागीय पंचाग में अधिवेशन की तीथियों में संशोधन किया गया रेसला अधिवेशन 25 सितंबर को यथावत रखा गया है। पाटीदार ने बताया कि अधिवेशन के उदघाटन सत्र का मुख्य आतिथ्य विधायक अनीता कटारा करेंगी। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार करेंगे। विशिष्ट अतिथि चौरासी विधायक सुशील कटारा, डूूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा पूर्व आरपीएससी सदस्य शंकरसिंह सोलंकी होंगे। जिला मंत्री रूपलाल वरहात के अनुसार द्वितीय सत्र में शैक्षिक चर्चा करेगें।