पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागवाड़ा में दशहरा मेले का उदघाटन

सागवाड़ा में दशहरा मेले का उदघाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। नगरके महिपाल खेल मैदान में नवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित दस दिवसीय दशहरा मेले का उद्घाटन गुरूवार शाम को हुआ। मेले के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा थी। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने की। समारोह में विधायक कटारा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले को लेकर पूरे मैदान को आकर्षक डेकोरेशन से सजाया गया है। दशहरा मेले में प्रतिदिन रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा। मेले का समापन 3 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा। इस अवसर पर ईओ पवन कुमार चौधरी, मामन वर्गीस, मुरली कोरानी, चंद्रशेखर शुक्ला उपस्थित थे।

सागवाड़ा. फीता काटकर दशहरा मेले का उदघाटन करती विधायक अनिता कटारा।