पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई लिस्ट के साथ स्कूलों की जांच शुरू

नई लिस्ट के साथ स्कूलों की जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षिकगुणवत्ता और भौतिक संसाधनों की जांच के लिए किया जाने वाला संबलन अभियान मंगलवार को विद्यालयों की नई सूची के साथ पूरे जिले में शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन 84 स्कूलों का अवलोकन किया जाना तय किया था। लेकिन कुछ अधिकारियों के जयपुर बैठक में होने और अवकाश पर होने के कारण पहले दिन 78 स्कूलों का निरीक्षण हुआ। संबलन अभियान के तहत स्कूलों के चयन में पारदर्शिता नहीं रखने पर दैनिक भास्कर की ओर से 19 सितंबर को ‘संबलन अभियान: स्कूलों की जांच में गड़बड़ी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसमें संबलन अभियान में इस वर्ष चयनित स्कूलों की जांच पुराने वर्षो में हो गई थी। जिसके बाद खबर प्रकाशित की गई। ऐसे में सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने सूची की समीक्षा कर पुन: नई सूची तैयार की गई। अभियान के तहत मंगलवार को नई सूची के आधार पर ही स्कूलों की जांच की गई।

ÖæS·¤Ú

एसएसए उपनिदेशक ने किया निरीक्षण

संबलनअभियान के तहत सर्व शिक्षा अभियान के उपनिदेशक और जिले के प्रभारी सुभाष कौशिक ने आसपुर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन निदेशालय को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने राप्रावि नई बस्ती आसेला का निरीक्षण किया।

पहले दिन 78 स्कूलों की हुई जांच

संबलनअभियान के पहले दिन 84 स्कूलों में से सिर्फ 78 स्कूलों की ही जांच हो पाई। जांच में सीईओ जयपुर मीटिंग में होने, सागवाड़ा बीईओ एपीओ होने, बीकानेर की ओर नियुक्त अधिकारी, आसपुर उपखंड अधिकारी, दो व्याख्याता के अवकाश पर रहने के कारण स्कूलों का अवलोकन नहीं किया गया।

इम्पैक्ट