जेवर बनाने के लिए दी चांदी कम निकली
सागवाड़ा। नगरके एक सोने चांदी के विक्रेता ने जेवर बनाने दी चांदी में जेवर बनने के बाद चांदी कम निकलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सागवाड़ा निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र शांतिलाल सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि नगर में उसकी सोने चांदी के जेवर बेचने की दुकान है। पोल का कोठा निवासी दिनेश पुत्र रघुनाथ पंचाल से व्यवसायिक जान पहचान है। लंबे समय से उससे जेवर बनवाता है। उसे जेवर बनाने के लिए 4 किलो चांदी की चेन, तार, चांदी की गुगरियां और प्लास्टिक की गुगरियां दी थी। उसने गुगरियां नहीं लगा कर सफेद तांबे की गुगरियां लगा दी, जिससे लंकों का वजन बढ़ गया अौर करीब 1 किलो 280 ग्राम चांदी कम पड़ी।