शिक्षकों ने बीइइओ को बताई समस्याएं
सागवाड़ा| शिक्षकसंघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने बीईईओ से भेंटकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। जिलाध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रतिनिधि देवीलाल पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश व्यास, पूर्व संभाग प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत जोशी पूर्व कोषाध्यक्ष केशवलाल पाटीदार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने बीईईओ प्रद्युम्न शाह से भेंटकर समस्याएं रखी।