विधायक ने किया विद्यालय का निरीक्षण
सागवाड़ा| क्षेत्रियविधायक अनिता कटारा ने मंगलवार को राउप्रावि तलैया फला का निरीक्षण किया। कटारा ने संस्था प्रधान हरीश व्यास से शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। स्कूल में बच्चों के साथ पोषाहार खाकर गुणवत्ता जांची। कक्षाओं में बच्चों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेश भट्ट और चीतरी मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या मौजूद थे।