पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवयुवक मंडल ने किया खोड़निया का स्वागत

नवयुवक मंडल ने किया खोड़निया का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा में श्रीफल पुरस्कार समारोह 28 को

सागवाड़ा| स्वस्तिश्रीक्षुल्लक अतुल्य सागार महाराज के सानिध्य में धार्मिक श्रीफल परिवार की ओर से 28 सितम्बर दोपहर 12 बजे श्रीफल पुरस्कार समारोह योगींद्रगिरि पर होगा। धार्मिक श्रीफल परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने बताया की सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी होंगे।अध्यक्षा सागवाड़ विधायक अनीता कटारा करेंगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भोगरा, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा,18 हजार दशा हुम्मड़ समाज के अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया और बांसवाड़ा कांग्रेसजिला अध्यक्ष चांदमल जैन बड़ाेदिया होंगे। श्रीफल पुरस्कार के तहत सागवाड़ा जैन समाज के शिक्षकों का सम्मान और अन्य अनेक शिक्षकों के साथ शिक्षक का बच्चों के जीवन पर कितना प्रभाव होता विषय पर वार्ता होगी।

प्रेस वार्ता करते राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोडणिया,स्वस्तिश्री क्षुल्लक अतुल्य सागर महाराज।