शिक्षकों की समस्याओं पर किया मंथन
राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन पंचवटी स्थित फ्लावर किड्स स्कूल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के उदघाटन सत्र की मुख्य अतिथि विधायक अनीता कटारा थी।
अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार ने की जबकि विशिष्ट अतिथि चौरासी विधायक सुशील कटारा, पूर्व आरपीएससी सदस्य शंकरसिंह सोलंकी, शिक्षा संकूल के चेयरमैन डायालाल पाटीदार, मैनेजिंग ट्रस्टी गोपाल पाटीदार और ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष प्रेमजी पाटीदार थे। अतिथियों का स्वागत रूपलाल वरहात, लक्ष्मणलाल यादव, तेजसिंह चुंडावत, दिलीप पंड्या, अजितसिंह चौहान, विनोद पंड्या और कुलदीप जैन ने किया। शिक्षा सकुल के सचिव देवीलाल पाटीदार ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। रेसला जिलाध्यक्ष डायालाल पाटीदार ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रदेश स्तरीय मांग पत्र बताया। शंकरसिंह सोलंकी ने प्राध्यापकों की वेतन पदोन्नती विसंगती को जायज बताते हुए उचित निराकरण की बात कही। संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया और गजेश जोशी ने आभार माना। अधिवेशन के दौरान सेवानिवृत्त और पदोन्नत होने वाले प्राध्यापकों का अभिनंदन किया गया।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में की अध्यक्षता सुरेश भट्ट ने की। मुख्य अतिथि हरीशंकर जोशी विशिष्ट अतिथि चुन्नीलाल भट्ट और देवीलाल जोशी थे। चुनाव पर्यवेक्षक जयेश पाटीदार, विनोद पंड्या बचानसिंह ने चुनाव सम्पन्न करवाए। जिसमें डायालाल पाटीदार 14वीं बार रेसला के निर्वविरोध अध्यक्ष मनोनीत हुए। इसके अलावा महामंत्री लक्ष्मणलाल यादव, सभाध्यक्ष बचानसिंह, उपाघ्यक्ष अजीतसिंह चौहान और खेमराज कलासुआ, कोषाध्यक्ष धनपाल जैन, वरिष्ठ संगठन मंत्री महिपालसिह चौहान, संयुक्त सचिव दशवंतसिंह, जिला प्रवक्ता सुरेेश मेहता गजेश जोशी, महिला मंत्री रेखा जोशी को बनाया गया। इसके अलावा गणेशलाल पंचाल, नरेंद्र उपाध्याय, ललित लोचन चौबीसा, योगेश व्यास और डॉ. अरविंद जैन को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। तहसील कार्यकारिणी गठन में डूंगरपुर अध्यक्ष लोकेश रावल और विमल साद मंत्री। सागवाड़ा अध्यक्ष मनोज पाटीदार बृजमोहन पंड्या मंत्री। आसपुर जिलाध्यक्ष तेजसिंह चुण्डावत मंत्री कुलदीप जैन। सीमलवाड़ा अध्यक्ष रमेश रोत मंत्री प्रवीण पाटीदार एवं बीछीवाड़ा अध्यक्ष हाकरचंद यादव लालशंकर बरंडा को मंत्री बनाया गया। नवीन कार्यकारिणी को सुरेश भट्ट ने शपथ