पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमलवाड़ा विकास अधिकारी सहित 80 कार्मिकों को मिला नोटिस

सीमलवाड़ा विकास अधिकारी सहित 80 कार्मिकों को मिला नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने सीमलवाड़ा विकास अधिकारी सहित 80 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सीईआे धानका ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक समस्त सक्रिय नरेगा श्रमिकों के आधार नंबर की फीडिंग नरेगा एमआईएस में करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी आसपुर पंचायत समिति में 9, बिछीवाड़ा में 16, डूंगरपुर में 1, सागवाड़ा में 12 और सीमलवाड़ा में 42 ग्राम पंचायतों में आधार नंबर का कार्य लक्ष्य के अनुसार नहीं किया गया है।

इसको लेकर सीमलवाड़ा विकास अधिकारी फतेहसिंह डांगर सहित 80 ग्राम पंचायतों के कनिष्ठ लिपिक और ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताआे नोटिस जारी किए गए।