- Hindi News
- दुर्घटना में मृत यूपी के युवकों के शव परिजनों को सौंपे
दुर्घटना में मृत यूपी के युवकों के शव परिजनों को सौंपे
डूंगरपुर मार्ग पर गोवाड़ी और गामड़ा के बीच में रविवार को बस और बाइक की भिड़ंत में मृत दोनों युवकों के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में थाना करेल निवासी सन्नी (26) पुत्र राजकुमार यादव उसका साथी इटावा जिले में नेहवा निवासी नीलंद (25) पुत्र श्यामसिंह यादव टामटिया से कलर का काम करके मोटरसाइकिल से सागवाड़ा की ओर जा रहे थे। सामने से रही एक बस से टक्कर हो गई थी।
गंभीर हालत में दोनों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।