गुमशुदा युवती को दस्तयाब किया
सागवाड़ा। करीबचार माह पूर्व पुलिस में दर्ज हुए प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती को दस्तयाब कर उसकी इच्छा अनुसार उसे उसके साथी को सुपुर्द किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को एक युवती के पिता ने पुत्री के अपहरण का प्रकरण दर्ज करवाया था। जिसमें गणेश पुत्र मणिया कटारा, मणिया पुत्र पेमजी कटारा और विमला प|ी मणीया कटारा के खिलाफ उसकी पुत्र को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। सोमवार को खुद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी नापसंद होने के बावजूद जबरदस्ती टामटिया निवासी विनोद पुत्र रुपा रोत से उसकी शादी कराई थी और बाद में दोनों अलग हो गए थे। रिपोर्ट में पीडि़ता ने गणेश नामक युवक के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। जिस पर पुलिस ने उसे गणेश के सुपुर्द कर दिया।