पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तंग गलियों में बदल गई शहर की चौड़ी सड़कें

तंग गलियों में बदल गई शहर की चौड़ी सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबादीविस्तार के साथ शहर का विकास हो रहा है। वहीं, शहर की पुरानी सड़कों पर पहले की अपेक्षा ज्यादा भीड़भाड़ नजर आने लगी है। इसके साथ ही इन सड़कों के किनारों पर ठेला चालकों और फेरी वालों के बेतरतीब ढंग से खड़े होकर व्यापार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते कभी काफी चौड़ी-चौड़ी दिखाई देने वाली सड़कें अब संकरी होकर तंग गलियों की तरह हो गई है। ऐसे में इन सड़कों पर छोटा चौपहिया वाहन भी जाता है तो जाम की स्थिति बन जाती है।

यह स्थिति शहर के गोल चौराहे से मैन मार्केट में जाने वाली सड़क और गामोठवाड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग की है। इन मार्गों पर दुकानदारों और ठेला चालकों ने पूरी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे गोल चौराहे से मुख्य बाजार की करीब 20 फीट की सड़क वाहनों के आवागमन के लिए काफी संकरी हो गई है। गामोठवाड़ा मार्ग भी करीब 15 फीट चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण की भेंट चढ़ने से यह मार्ग भी आधा ही रह गया है। वहीं, पुराने बाजार में भी नई दुकानें खुलने और व्यापारियों द्वारा बीच सड़क पर सामान निकालकर रखे जाने से सड़कें संकरी हो गई है। इन हालातों से जहां कस्बे का स्वरूप बदल रहा है, वहीं लोगों को आवाजाही में परेशानी भी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका द्वारा सड़क के दोनों ओर सफेद लाइन भी करवाई गई है, लेकिन इसकी पालना कोई नहीं करना चाहता। इस तरह मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण से यातायात बाधित होने साथ ही राहगीरों को भी परेशानी होती है।

बीचसड़क पर ही रोक देते हैं वाहन

कस्बेके मुख्य मार्गों पर कई बार वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियां लेने लग जाते हैं। कई बार तो बड़े-बड़े लोडिंग वाहन भी सामान चढ़ाने और उतारने के लिए बीच में ही खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

शहर में कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की जगह नहीं होने से वाहनधारी बाजार में अपने वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इससे भी सड़कें संकरी होती है।

फैसला हो चुका, छोटे व्यापारियों को मिलेगी जगह

^ठेले और फेरी वालों के व्यापार करने के लिए अलग से स्थान निर्धारित कर लिया गया है। इसको लेकर पालिका की बैठक में भी निर्णय ले लिया गया है। इन्हे शीघ्र ही वहां खड़ा करवाया जाएगा।\\\'\\\' -सत्यनारायणसोनी, अध्यक्षनगर पालिका

गामोठवाड़ा जाने वाली सड़क पर बेतरतीब ढं