पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने जताई बच्चियों के प्रति चिंता दिया सुझाव पेटी रखने का सुझाव

विधायक ने जताई बच्चियों के प्रति चिंता दिया सुझाव पेटी रखने का सुझाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक सोमवार को पंचायत समिति के सभागार में हुई। बैठक में ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारियों ने संबंधित विभागों की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा ने स्कूली बालिकाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई। विधायक ने कहा कि स्कूली बालिकाएं अपनी समस्या ना तो घर पर बता सकती है और ना ही स्कूल में, ऐसे में वे अपनी समस्या बेहिचक बता सकें इसके लिए स्कूलों में सुझाव पेटिका रखने की आवश्यकता जताई। ऐसा करके उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की जा सकेगी। अध्यक्षता करते हुए प्रधान भास्कर बामणिया ने कुपोषण की जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयरन की गोलियां वितरित करने के बारे में बताया। बैठक में भगवतीप्रसाद रावल ने गैस सब्सिडी के फार्म ग्राम पंचायतों के मार्फत वितरित कराने को कहा। ताकि गांव से आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। वहीं, गलियाकोट-सागवाड़ा, भीलूड़ा-खड़गदा वाया सूरजगांव की खस्ताहाल सड़कों से ग्रामीणों को हो रही परेशानी दूर करने की मांग रखी। जिस पर पीडब्ल्यूडी की जेईएन शिल्पा पाटीदार ने खड़गदा मोरन नदी पर बन रहे पुल का कार्य पूरा होने के बाद शीघ्र ही गलियाकोट-सागवाड़ा मार्ग के कार्य को पूरा किए जाने की जानकारी दी। भीलूड़ा-खड़गदा वाया सूरजगांव वाले मार्ग नॉन पेचेबल होने से पेचवर्क नहीं होने और नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों के प्रस्ताव बनाकर आगे भेजे जाएंगे। कृषि विभाग के प्रतिनिधि ने 15 हजार 100 हैक्टेयर में बुवाई के लक्ष्य की जानकारी दी।

पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा ने बताया कि गांवों में दो साल भी राशन कार्ड नहीं पहुंचे हैं। डेचा ने विद्यालयों के एकीकरण की जानकारी चाही तो एबीईओ प्रद्युम्न शाह ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने को लेकर विद्यालयों का एकीकरण करने और प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक नोडल स्कूल खोलने की जानकारी दी। जिला परिषद सदस्य सुरेशचंद्र जोशी ने टामटिया के भागेला फला में नए बनाए गए आंगनवाड़ी भवन का उपयोग नहीं होने से उसके जर्जर होने की बात कही। टामटिया सरपंच सुरेशचंद्र रोत ने बताया कि आंगनवाड़ी भवन पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बनाया गया था।

बैठक मे