- Hindi News
- मंदिर का सीमांकन करने से पहले प्रशासन से मांगा सहयोग
मंदिर का सीमांकन करने से पहले प्रशासन से मांगा सहयोग
सागवाड़ा। नीलकंठमहादेव मंदिर परिसर की जमीन पर गांव वांदरवेड़ और ग्राम पंचायत दीवड़ा बड़ा की ओर से मंगलवार को सीमांकन किया जाएगा। ग्राम पंचायत दीवड़ा बड़ा के सरपंच नानिया भाई रोत और गांव के करीब 100 लोगों के एसडीएम को लिखे गए हस्ताक्षरयुक्त पत्र में गांव के रतनजी पुत्र जुईता बुनकर द्वारा कार्रवाई में हस्तक्षेप करने की आशंका के चलते प्रशासन की ओर से सीमांकन में सहयोग करने की मांग की गई है। पत्र में बुनकर पर पूर्व में भी तालाब की जमीन हड़पने सहित अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।