- Hindi News
- बिजली निगम में 6 नए इंजीनियर मिलने से सुधरेगी सप्लाई की व्यवस्था
बिजली निगम में 6 नए इंजीनियर मिलने से सुधरेगी सप्लाई की व्यवस्था
डूंगरपुर |स्थानीय बिजलीनिगम में 6 नए इंजीनियर मिलने से सप्लाई की व्यवस्था में सुधार की आस जगी है। हाल ही में विद्युत वितरण निगम में नई भर्ती के तहत कुल 8 जेईएन को नियुक्ति हुई है। इनमें डूंगरपुर जिले को 6 जूनियर इंजीनियर मिले हैं, जिससे बिजली सप्लाई से लेकर कनेक्शन-फीडर-डीपी-ट्रांसफॉर्मर सरीखे लंबित रहे कामों में सुधार होगा। साथ ही कार्यालय में भी उपभोक्ताओं की जल्द सुनवाई होगी। निगम के अनुसार डूंगरपुर शहर में 3 , ग्रामीण 1, बिछीवाड़ा 1, सागवाड़ा 1, धम्बोला 1 और आसपुर 1 जेईएन को नियुक्ति मिली है। दो जूनियर इंजीनियर दूसरे जिले में लगाए जा रहे हैं।