पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत पर कलाकार नाचे तो दर्शक भी थिरकते रहे

संगीत पर कलाकार नाचे तो दर्शक भी थिरकते रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर की ओर से महिपाल खेल मैदान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर के दौरान एक शाम सागवाड़ा के नाम सांस्कृतिक संध्या आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से आधीरात तक दर्शकों को बांधे रखा। गीत, नृत्य, हास्य और जादुई कारनामों से रोमांचित नगरवासी इसका लुत्फ उठाते रहे।

डायनेमिक इवेंट्स एंड एंटरटेनमेेंट उदयपुर के यथार्थ वर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रिंस म्यूजिकल इवेंट्स के ऑर्गेनाइजर नरेंद्र गंधर्व, सिद्धार्थ वर्मा दीपक राजा द्वारा प्रभु वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मेवाड री धरती और वेलकम सोंग केसरिया बालम की प्रस्तुति दी गई। जयपुर के अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया डांसर सायरी एंड गू्रप ने भवई, सपिया सपेरा, कालबेलिया डांस, तलवार पर खड़े होकर डांस करने से लेकर पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। जादूगर पीसी पटेल ने अग्रि नृत्य, सिर पर चाय बनाना, चकरी नृत्य और नाग लपेटा आदि पेश करने के साथ ही कई हैरतअंगेज जादुई कारनामे बताए। गायक कलाकर दीपक राजा-डैनी अलबेला मास्टर समीर ने फिल्मी गीत पेश कर हास्य से लोगों को खूब हंसाया। दीपक राजा ने अरिजीतसिंह का गाया हुआ मुस्कुराने की वजह तुम हो... और कैलाश खैर का तेरी दीवानी गीत पेश कर दर्शकों की दाद बटोरी। इस दौरान ऑर्गन पर दीपक, ऑक्टोपेड पर नरेंद्र गंधर्व और ढोलक पर गणेश ने संगत दी।

येरहे खास मेहमान : क्षेत्रीयविधायक अनिता कटारा, तहसीलदार बीएल सुथार, पूर्व नपा अध्यक्ष पवन कुमार गोवाडिय़ा, नपा के ईओ कैलाशचंद्र व्यास, महावीर इंटरनेशनल की तिलकनंदनी शाह, जैन महिला महासभा की अध्यक्ष प्रेरणा शाह, ललिता भावासार, डॉ. धीरज जैन, पीएचईडी के एईएन जयंतिलाल मोची, वैभव गोवाडिय़ा, भावेश गांधी, अश्विनी बोबड़ा, खुशपाल शाह, राखी भावसार, दीपा गोवाडिय़ा, मोनिका भावसार, वंदना श्रीमाली का दैनिक भास्कर की तरफ से स्वागत किया गया।