पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में कार्मिकों के समय पर नहीं आने से लोग हुए परेशान

शिविर में कार्मिकों के समय पर नहीं आने से लोग हुए परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। आधारकार्ड बनाने और भामाशाह नामांकन कराने के लिए लगाए गए शिविर में कार्मिको के समय पर नहीं आने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर की सैफीयाह उच्च माध्यमिक स्कूल में आधार कार्ड भामाशाह कार्ड बनाने के लिए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शिविर शुरू होना था। शिविर के समय को देखते लोग तय समय पर ही पहुंच गए, लेकिन कार्मिकों के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। जिसके करीब दो घंटे बाद कार्मिकों के पहुंचने पर शिविर का कार्य शुरू हो सका। इस बारे में नपा ईओ कैलाशचंद्र व्यास ने मशीन ऑपरेटर की तबियत अचानक खराब होने के कारण उसके शिविर में तय समय पर नहीं पहुंचना बताया।

सागवाड़ा के सैफीयाह स्कूल में आधार कार्ड भामाशाह नामंाकन करवाते नगरवासी।