पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

राजकीय कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। राजकीयमहाविद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा, अध्यक्ष लक्ष्मण सरगड़ा, विशिष्ट अतिथि हरीश पाटीदार, प्रधान रेखा रोत, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय कुमार जैन, नारायणलाल र्जी, शेखर राजूभाई बर्तन वाला, लेम्पस अध्यक्ष ताजेंग पाटीदार थे। स्वागत उद्बोधन मनुराम मीणा ने दिया और अतिथियों का स्वागत कार्यवाहक प्राचार्य लक्ष्मण सरगड़ा छात्र संघ अध्यक्ष लौकेश रोत ने किया। वार्षिकोत्सव में प्रथम पुरुस्कार महिमा भट्ट सहित रोशनी पाटीदार, शिल्पा पाटीदार, सचिन दर्जी, गोपाल अहारी के साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।