- Hindi News
- सागवाड़ा में 7 हजार 680 लोगों ने लिया लाभ
सागवाड़ा में 7 हजार 680 लोगों ने लिया लाभ
सागवाड़ा में 7 हजार 680 लोगों ने लिया लाभ
सागवाड़ा.बारएसोसिएशन, राजकीय आयुर्वेद औषधालय और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में कोर्ट परीसर में गुरुवार को स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण शिविर लगा। उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गढ़वाल ने किया। डॉ. महेश शुक्ला के निर्देशन में लगे शिविर में करीब 7 हजार 680 लोगों ने काढा पिया। शिविर में सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष विमलेश द्विवेदी, जिला मंत्री राजेश जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक दोसी, कोषाध्यक्ष निखिल सोमपुरा, सचीव गोविंद डांगी, कल्पेश रावल, विपिन शर्मा, नवनीत जैन, चंद्रशेखर शुक्ला, विजयकुमार जैन, उमाकांत व्यास, बृजमोहन दीक्षित, रणछोर डेंडोर, हलीया ने सेवाएं दी। खड़लई राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद औषधालय के कंपाउडर वालजी खांट और संस्था प्रधान रघूनाथ कलाल के निर्देशन में काढ़ा वितरण हुआ। घोटाद क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में डॉ. विमलेश पंड्या ने काढा वितरण कर विद्यार्थियों शिक्षकों को स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत चौबीसा सहित स्टॉफ के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे। खूंटवाड़ा गांव में जोगपुर राजकीय आयुर्वेद औषधालय के चिकित्सक डॉ. विजयकुमार जोशी के निर्देशन में करीब 18 सौ लोगों ने काढे का सेवन किया।